
गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर अनेक प्रतियोगिता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय देशराज वत्स ने कहा की महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ऐसे महान व्यक्तित्व हैं जिन्होंने न केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि अपने विचारों और कार्यों से राष्ट्र निर्माण की राह भी प्रशस्त की। उनकी जयंती के अवसर पर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़ के निर्देशन में जनपद के समस्त विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधीजी की जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विद्यालयों में स्वच्छता अभियान, निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उनके जीवन, कार्यों एवं विचारों पर विशेष चर्चा, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रेरणादायी गतिविधियां संपन्न कराई। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन-दर्शन और उनके आदर्शों से अवगत कराना तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़ सभी विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अपील की कि सभी विद्यालय उत्साहपूर्वक इन कार्यक्रमों में सहभागी बनें और गांधीजी तथा लाल बहादुर शास्त्री के सत्य, अहिंसा, सादगी एवं सेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें। इस अवसर पर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार, विकास शुक्ला, जिला समन्वयक संजय यादव, प्रदीप, मनोज, एसआरजी सोहनवीर, जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, दक्ष कर्मी दीपक शर्मा, अनुचर राजीव शर्मा, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, दिव्य कुमार, अंकित कुमार, अनुज कुमार, गोपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























