स्नातक के बाद कैरियर के अनेक विकल्प खुले
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): कैरियर काउंसलिंग समिति के तत्वावधान में सोमवार को एस0 एस0 वी0(पी0जी0)कॉलेज हापुड में सेमिनार का आयोजन किया गया।एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड में कैरियर काउंसलिंग समिति द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में छात्रों को कैरियर बनाने के लिए अनेक विकल्पबताये गए।
इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग समिति के समन्वयक डॉ सुबोध शर्मा ने बताया कि स्नातक के उपरांत कैरियर के लिए अनेक विकल्प खुले हुए हैं। छात्र अपनी रूचि के अनुसार अपना विकल्प चुन सकते हैं।
डॉ ऋषिपाल सिंह ने कहा कि स्नातकोत्तर उपाधि के उपरांत राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का एग्जाम दे सकते हैं।
प्रोफेसर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा की स्नातक तथा स्नातक को उत्तर के उपरांत अनेक रोजगार परक कोर्स किए जा सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद्र सिंह ने छात्रों को मन लगाकर पढने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























