
👁 26 views Views
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, पत्नी व बेटी का इलाज जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीस वर्षीय नितिन पुत्र बुद्ध प्रकाश अपनी पत्नी काजल और बेटी जिया के साथ बाइक से अमरोहा की तरफ अपने गांव बाबूगढ़ के गांव कनिया जा रहे थे। घर से स्याना फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान नितिन की मंगलवार को मौत हो गई। पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























