
👁 89 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पिलखुवा से फगौता जाते समय रात्रि में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 53 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
53 वर्षीय अशोक कुमार सिसोदिया निवासी गांव शाहपुर फगौता, पिलखुवा से फगौता जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसे में अशोक कुमार सिसोदिया गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।























