
👁 29 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ क्षेत्र के असौड़ा में स्थित नर्सरी में बीती रात कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कोबरा को देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद उसके रेस्क्यू की तैयारी की गई। इस दौरान लोगों में बेचैनी का माहौल बना रहा।
हापुड़ में गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें कोबरा सांप दिखाई पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह कोबरा सांप और असौड़ा में स्थित एक नर्सरी में निकल आया। कोबरा सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए, चीख पुकार निकल गई। उसके बाद कोबरा सांप के रिस्क्यू के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया।























