
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जिला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन के विकास शर्मा ने बताया कि उसकी कंपनी अदर्म का एक मोबाइल टावर गांव ददायरा में स्थापित है। 15 मई की रात करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात आरोपित टावर परिसर में घुस गए और वहां लगे तीन आरआरयू (उपकरण) चोरी कर ले गए। टावर पर सुरक्षा के लिए कोई गार्ड तैनात नहीं था, जिस कारण घटना की जानकारी समय से नहीं हो सकी। जब टावर की तकनीकी जांच की गई तो उपकरण गायब मिले। थाना देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।























