
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना सिम्भावली पुलिस ने जुए के एक ऐसे ठिकाने का भंडाफोड किया है जहां दूर -दराज से लोग जुआ खेलने पहुंचते थे और ठिकाने का संचालक कमीशन वसूल रहा था।
पुलिस के अनुसार एक सटीक सूचना पर पुलिस ने रेलवे लाइन राजपुर के पास संचालित जुए के एक ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारा तो भगदड मच गई और पुलिस ने घेर-घोटकर मौके से सात जुआरियो को धर दबोचा।पुलिस ने मौके से ताश की दो गड्डी,22 हजार 850 रूपए नकद बरामद किए है।पुलिस ने बताया कि थाना सिम्भावली के गांव सिखैडा का नदीम व शहजाद, राजपुर का शहजाद, हरोडा मोड का तरीकत,अल्ल्बख्शपुर का मुन्ने,खेड़ा का आकाश,कुचेसर चौपला का रामवीर है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिंभावली पुलिस ने जुआ खेलते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए है।























