मोटरसाइकिल चोरी कर सोशल मीडिया पर एड लगाकर बेचने वाला पकड़ा, 12 बाइकें बरामद











मोटरसाइकिल चोरी कर सोशल मीडिया पर एड लगाकर बेचने वाला पकड़ा, 12 बाइकें बरामद

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक शातिर सदस्य को धौलाना पुलिस ने दबोच लिया जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने जनपदों से चोरी की गई एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सोनू पुत्र राजकुमार निवासी गांव गोठनी थाना खुर्जा जनपद बुलंदशहर है जिसके कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी हुई 12 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गालंद नहर पुल के पास से दबोचा।

हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किया गया सोनू शातिर किस्म का वाहन चोर है जिसके खिलाफ हापुड़ और बुलंदशहर में चोरी आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन से अधिक उपयोग पंजीकृत हैं। आरोपी एनसीआर व अन्य जनपदों से वाहन चोरी करता जिसके पश्चात उन्हें बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता। वह सोशल मीडिया पर चोरी हुए वाहन का विज्ञापन लगाकर उन्हें बेचकर आर्थिक मुनाफा कमाता। आरोपी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़ा है?

कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012







  • Related Posts

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर लेटे 100 साल के बुजुर्ग पर बजरी…

    Read more

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    🔊 Listen to this सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया
    error: Content is protected !!