
हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com):ट्रैफिक प्रभारी हापुड़ नरेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को ततारपुर गोल चक्कr पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की।
इस दौरान खास तौर पर मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी गई। अभियान में कई ऐसे वाहन पकड़े गए जिनमें पटाखों जैसी तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगे थे।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गय। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों के लिए परेशानी और सड़क हादसों का कारण भी बन सकते हैं।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























