
महाकुम्भ यात्रा रथ का हापुड़ में हुआ भव्य स्वागत
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): महाकुम्भ यात्रा के शनिवार को हापुड़ पहुंचने पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महाकुम्भ यात्रा ने शनिवार को मेरठ से हापुड़ नगर में प्रवेश किया और पूरा वातावरण सनातन धर्म की जय के उद्घोष से गूंज उठा। महाकुम्भ यात्रा का उद्देश्य 13 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ-2025 के लिए आमंत्रित करना था।
महाकुम्भ यात्रा के रथ के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस तथा सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने रथ में रखे कलश में जल समर्पित कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।

महाकुम्भ यात्रा के रथ में शनिवार को जैसे ही हापुड़ सीमा में प्रवेश किया तो नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूरा इलाका भारत माता की जय, सनातन धर्म की जय तथा जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। महाकुम्भ यात्रा रथ ने मेरठ तिराहा से फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, चंडी रोड से होते हुए तहसील चौपला पर विश्राम किया। लोगों में महाकुम्भ यात्रा के रथ के स्वागत हेतु होड़ लगी थी। छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं ने रथ यात्रा में शामिल होकर अपनी-अपनी श्रद्धा का परिचय दिया। छात्र-छात्राओं ने तो जमकर नृत्य किया।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR























