FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रविवार, 15 अक्तूबर से नवरात्रे पर्व शुरु होंगे और नवरात्रों के प्रथम दिन से मां चंडी जी की पालकी यात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी। मां चंडी जी के भक्त रविवार की भोर में मां चंडी मंदिर में एकत्र होंगे। भक्तजन मां चंडी जी की पालकी का विधि पूर्वक पूजन के बाद पालकी को लेकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ से संस्थापक व महंत रविंद्र पोपट ने बताया कि नवरात्रों के प्रथम दिन मां चंडी जी की पालकी यात्रा श्री चंडी मंदिर से शुरु होगी और मिनाक्षी रोड से अयोध्यापुरी, तगासराय से रामनिवास इंटर कालेज, ब्रह्मनान वाली गली से बाराही मौहल्ला होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेंगी। नगर पालिका हापुड़ ने पालकी मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था की है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























