👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों ने सरेराह एक छात्रा का दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ की। पीड़िता की माता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी एमए की छात्रा है जो रविवार को अपनी बहन के साथ दिल्ली रोड पर स्थित साइबर कैफे पर परीक्षा फॉर्म भरने गई थी। वापस लौटते समय बुलंदशहर रोड पर स्थित मनसा देवी मंदिर से दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसका पीछा किया और ग्रीन वैली कॉलोनी के पास छेड़छाड़ की। पुलिस जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























