👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव भोवापुर में इन दिनों कई बच्चों के शरीर में गांठ होने की शिकायत मिली है जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ऐसे में स्थिति को बारीकी से जांच ने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गुरुवार को क्षेत्र में जांच शिविर लगाएंगे।
बताया जा रहा है कि गांव के करीब एक दर्जन परिवारों के बच्चों के शरीर में गांठ हो रही है जो कुछ दिनों बाद छाला बनकर फूट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंपी रोग से संक्रमित पशुओं का दूध पीने से ऐसा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही शिविर लगाकर स्थिति को जांचेगा।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























