
लखनऊ: कार में मिला दरोगा का शव हापुड़ पहुंचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के लखनऊ के थाना गाजीपुर में तैनात हापुड़ के इंद्रगढ़ी कॉलोनी निवासी दरोगा अजय सिंह की सेंट्रो कार में लखनऊ की मुहान रोड पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत दरोगा का शव शनिवार को हापुड़ स्थित उनके आवास पर पहुंचा। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बता दें कि अजय दरोगा के पद पर लखनऊ के थाना गाजीपुर में तैनात थे। मामला गुरुवार की देर रात का है जब 11:00 बजे लखनऊ के मुहान रोड पर स्थित एक हॉस्पिटल के सामने गाड़ी आकर रुकी जिसके बाद गाड़ी वहीं खड़ी रही। शुक्रवार की दोपहर तक कार नहीं हटने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देखा कि अंदर एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। पुलिस ने वीडियो ग्राफी करने के बाद गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और अजय सिंह को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शनिवार को दरोगा का शव हापुड़ पहुंचा।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























