👁 0 views Views
गंदगी से चैनापुरी में रहना हुआ दुश्वार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड 17 के अंतर्गत मौहल्ला चैनापुरी में गंदे पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं और डेंगू से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। अब यह गंदा पानी सड़क पर खड़ा होने के साथ-साथ घरों में प्रवेश कर गया है।

नागरिकों का कहना है कि चैनापुरी में मवेशी पालक गोबर आदि गंदगी को नाली में बहा देते हैं जिस वजह से नालियों में गंदगी जमा हो रही है और गंदे पानी की निकासी में अवरोध बने हैं। नागरिकों की मांग है कि नालियों की सफाई कराई जाए और लोगों को संभावित रोगों के फैलने से मुक्ति दिलाई जाए।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























