अवैध कब्जे से ज़मीन को कब्जा मुक्त कराया
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के गांव नंदपुर में अवैध कब्जेधारों द्वारा शमशान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसे प्रशासन द्वारा शुक्रवार को कब्जा मुक्त कराया गया। अवैध कब्जे की शिकायत के बाद धौलाना तहसील प्रशासन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव नंदपुर में भूमाफियाओं द्वारा शमशान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत सामने आई थी जिसके बाद धौलाना तहसील प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलाकर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया और अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























