👁 0 views Views
कम्प्यूटर-सिलाई केंद्र का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा में डा.शिवशरण अग्रवाल एवं श्रीमती कुंती देवी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित कम्प्यूटर एवं सिलाई केंद्र का उद्घाटन समाजसेवी सुरेश चंद ने फीता काट कर किया। इस केंद्र में महिलाओं व बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना है। केंद्र पर मिशन शक्ति अभायन के फेज-4 के बारे में जानकारी दी और सेवा भारती के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर चेयरमैन विभु बंसल, भाजपा नेत्री लज्जारानी गर्ग, महेश चंद अग्रवाल, घनश्याम कश्यप, वरुण मिश्रा आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158






















