हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दैवीय आपदा से फसलों में होने वाली क्षति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसान लाभ उठा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत 18 फरवरी 2016 को हुई थी। योजना के किसान रवि और खरीफ सत्र में अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं।
शासन ने 31 जुलाई अंतिम तारीख घोषित की हुई है। जनपद हापुड़ के किसान इस सत्र में अपनी धान की फसल को बीमित कर सकते हैं। दैवीय आपदा से फसलों में होने वाली क्षति पर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पीएम फसल बीमा योजना के तहत धान की फसल का एक हेक्टेयर का वित्तमान 85,700 रुपए निर्धारित किया गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























