
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ः एसएसवी पीजी कालेज के प्राचार्य नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबंद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि (बीपीइएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स पाठ्यक्रमों को छोड़कर) स्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर दिया गया है। पुनः आनलाइन पंजीकरण 29 अगस्त से 2 सितंबर तक खोले जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को दो सितंबर तक अपना आनलाइन पंजीकरण अवश्य कर लेना चाहिए। फार्म में त्रुटि है, तो वह लाग-इन आइडी से सुधार सकते हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























