हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में एक मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ राजमिस्त्री की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका सोमवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के बुगरासी निवासी कुसुम देवी का कहना है कि उनके पति डालचंद बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में अनुज कुमार के मकान का निर्माण करा रहे थे। डालचंद ही राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। 13 दिसंबर की शाम को डालचंद अपना हिसाब करने पहुंचे तो मकान मालिक ने शराब पिलाकर राजमिस्त्री को बंधक बना लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर मार पिटाई की। बुजुर्ग राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने हापुड़ की सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























