हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बाबूगढ़ में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
एचपीडीए के अधिकारियों ने प्रदीप कुमार उर्फ बबलू प्रधान द्वारा गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला में लगभग 7,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, आदेश कुमार द्वारा किठौर रोड कुचेसर चोपला में लगभग 20,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, फकीर चंद द्वारा गांव रसूलपुर कुचेसर चोपला में लगभग 4,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, धर्मेश त्यागी द्वारा गांव बनखंडा पट्टी कुचेसर चोपला में लगभग 6,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, ओमपाल, कालूराम, प्रमोद, हरेंद्र द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-9 शिवा ढाबे के पास लगभग 3,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
एचपीडीए की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान एचपीडीए के विशेष कार्य अधिकारी दिनेश कुमार, सहायक अभियंता प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता अंगद सिंह, नीरज शर्मा, बाबूगढ़ पुलिस व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























