👁 1 views Views
धौलाना तहसील में अरबों रुपए का जमीन घोटाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व सासंद डा.रमेश तोमर ने मंगलवार को हापुड़ में आरोप लगाया कि जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र में अफसरों व भूमाफियों की सांठगांठ से सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है, जो अरबों रुपए का घोटाला है और जांच के नाम पर अफसर लीपापोती कर रहे है।
भाजपा नेता ने कहा कि गांव छिजारसी के 90 बीघे सरकारी जमीन के पट्टे अपात्र लोगों को कर दिए गए। भूतपूर्व सांसद रमेश तोमर ने आरोप लगाया कि एचपीडीए ने महायोजना-2031 का स्वरुप ही बदल दिया। शिक्षण संस्थानों की भूमि इंडस्ट्रीज में बदल दिया।
























