👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में प्रॉपर्टी खरीदना अब जल्द ही महंगा हो जाएगा. छह जुलाई को प्रस्तावित सर्किल रेट तय होंगे. हालांकि आपत्तियों की सुनवाई के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा. अनुमान है कि पांच साल के बाद 30% सर्किल रेट बढ़ सकते हैं. जिलाधिकारी ने निबंधन विभाग की रिपोर्ट पर सर्वे की अनुमति दे दी है जिसके बाद छह जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन होगा जिसमें सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा कर जमीन, दुकान, मकानों के सर्किल रेट पर अहम फैसला लिया जाएगा. अंतिम बार 2017 में सर्किल रेट तय हुए थे.
ये भी पढ़ें: चेयरमैन गीता गोयल व उनके पति के पास हैं दस प्लॉट, तीन वाहन?
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209























