हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रेलवे रोड पर जमीनों के खरीददार के रुप में कुछ ज्वैलरी व्यवसायियों के आ कूदने से भाव 6 लाख रुपए प्रति गज को कूद गए। बताते हैं कि विक्रेताओं ने 7 लाख रुपए तक के दाम मांगे है। हापुड़ के रेलवे रोड पर पिछले महीनों में जमीन के दाम 6 लाख रुपए तक लगे थे, परंतु कोई सौदा नहीं हुआ था।
हापुड़ के रेलवे रोड पाश इलाकों में गिना जाता है जिस कारण ज्वैलर्स, चिकित्सक तथा चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों, बड़े-बड़े शोरुम बना कर साड़ी व रेडीमेट गारमेंटस के व्यापारियों का ध्यान रेलवे रोड की ओर आकर्षित हुआ है, जिस कारण जमीनों के भाव आसमान छू रहे है।
प्रतिष्ठान के निकट ही आवास बनाने के लिए भी जरुरतमंद शिवपुरी, पटेल नगर, श्रीनगर, रामगंज, तारामिल कालोनी में आवासीय ठिकाने ढूंढ रहे है जिस कारण इन आवासीय कालोनियों में भी जमीनों के दाम बढ़कर शुरु में दो लाख रुपए गज मध्य में एक लाख रुपए गज और उसके बाद 40-50 हजार रुपए गज के दाम बताए जा रहे है। इन पाश कालोनियों में एक-एक बंगला कई-कई करोड़ रुपए का बना है। जिनमें लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध है।
खास बात यह है कि रिश्वत खाकर रजिस्ट्री दफ्तर बिना खतौनी से मिलान किए बैनामे कर रहा है औऱ लैंड यूज देखे बिना एचपीडीए चोरी-छिपे भवन बनवा रहा है। बिना नक्शे के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बने है।
ये भी पढ़ेः5 गज की दुकान, कीमत 18 लाख
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























