हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां महिला पुलिसकर्मी, महिला दरोगा ने देशभक्ति की धुन पर जमकर डांस किया। थाना प्रभारी भी इस दौरान खुद को रोक ना सके और वह पुलिसकर्मियों के साथ देशभक्ति की धुन पर जमकर थिरके। बैंड बाजे की धुन पर बजी देशभक्ति की धुन से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबूगढ़ थाने को विशेष रूप से सजाया गया। लाइटिंग आदि की सहायता से थाना तिरंगे से सज गया जिसके बाद गुरुवार को थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान देशभक्ति की धुन पर पुलिसकर्मी खुद को रोक ना सके जिन्होंने जमकर डांस किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























