👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना में वायु सेना एंक्लेव के पास एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव बासतपुर निवासी रामभूल सिंह के रूप में हुई है जो कि मजदूरी करता था।
राम भूल सिंह एनटीपीसी परियोजना में ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह मृतक का शव धौलाना सौलाना मार्ग पर स्थित एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























