अक्षय तृतीया पर जैन समाज ने गन्ने का रस वितरित किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को जैन समाज हापुड के लोगों ने आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार के सामने गन्ने के रस का वितरण कराया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन तथा महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि जैन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ ने घोर तपस्या के उपरांत इस दिन गन्ने के रस का आहार लेकर अपना व्रत खोला था। प्रतिवर्ष जैन समाज इस दिन गन्ने के रस का वितरण कराता है, इस दिन दान का बहुत महत्व है हमे अच्छे कार्यो के लिए इस दिन दान करना चाहिए। मन्दिर आकर भगवान के दर्शन करने वाले जैन भक्तों तथा राहगीरो ने गन्ने रस का पान किया। अनिल जैन, नितिन जैन, सुधीर जैन, पुलकित जैन, अशोक जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, सुखमाल जैन, आकाश जैन, अर्चित जैन, राजीव जैन, पंकज जैन,सौरभ जैन, योगेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























