👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। ऐसे में 45 से अधिक किसानों ने अपनी भूमि का बैनामा करा दिया है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बरारी, आलमनगर समेत चार गांव में करीब 300 किसानों की लगभग 126 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। औद्योगिक गलियारा विकसित होने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। भूमि के बैनामे का काम शुरू हो चुका है। हालांकि चुनाव के दौरान रफ्तार धीमी पड़ गई थी। गुरुवार को ग्राम प्रधानों ने सहमति पत्र भी सौंपे हैं।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093

























