
केपी सिंह को हटाया, जग मालपाल को बसपा का जिलाध्यक्ष बनाया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर केपी सिंह को झटका दिया है। केपी सिंह को हटाकर बसपा ने जगमाल पाल को बसपा का जिला अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के इस कदम से कई तरह की चर्चाएं जोरों पर है और आने वाले चुनाव को लेकर भी हलचल काफी तेज हो गई है। एक बार फिर से केपी सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
आपको बता दें कि बसपा ने डॉक्टर ऐके कर्दम को हटाकर केपी सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद केपी सिंह को हटाकर फिर से डॉक्टर एके कर्दम को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। तरह-तरह की चर्चाओं के बाद पार्टी ने केपी सिंह को ही हापुड़ का जिला अध्यक्ष बनाया। मंगलवार को जानकारी मिली कि पार्टी ने एक बार फिर केपी सिंह को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है और जगमाल पाल को बसपा का हापुड़ का नया जिला अध्यक्ष बनाया है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























