जानिए शिवरात्रि पर जलाभिषेक का समय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवाधिदेव महादेव भोलेनाथ का कावड़ जलाभिषेक पंचांग के अनुसार बन रहे श्रेष्ठ शुभ संयोग मुहूर्त से सर्वार्थसिद्धि योग के साथ श्रावण शिव चतुर्दशी (शिवरात्रि) 2 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 27 मिनट से प्रारम्भ होगा तथा 3 अगस्त को तड़के 3.50 तक होगा, शिवालय में जलाभिषेक करते समय गंगाजल को लेकर उत्तर की ओर मुख करके सबसे पहले भगवान गणेश जी उसके बाद कार्तिकेय जी फिर नंदीजी, पार्वती जी और अंत में शिवलिंग पर जल चढ़ाए साथ ही मन ही मन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करते रहे, यदि शिवालय में शिवलिंग के अतिरिक्त अन्य मूर्ति नहीं है तो सबसे पहले पूर्व फिर दक्षिण, पश्चिम,उत्तर क्रमानुसार और अंत में शिवलिंग पर जल चढ़ाए ताँबे कांसे या चाँदी के लोटे से जलाभिषेक करना उत्तम रहता है जलाभिषेक करते समय बैठकर यदि संभव ना हो तो झूककर ही जलाभिषेक करें,शिवरात्रि के दिन 4 पहर की पूजा का भी विशेष महत्त्व है जो समस्त पापों का नाश करके उत्तम फल प्रदान करता है शिवरात्रि के बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ हो जाएगी श्रद्धालु पितृदोष निवारण, कर्जमुक्ति, रोगमुक्ति, शनि ग्रह शान्ति व समृद्धि के लिए गंगास्नान कर जलाभिषेक करें भगवान शिव के पूजन में गंगाजल, विल्वपत्र, आँक (मदार) के पुष्प, फल, पत्ते, शमी पुष्प, पत्ते, धतूरा, सफ़ेद व पीले पुष्प, सफ़ेद मिष्ठान, दूध, गन्ने का रस, अक्षत (बिना टूटे चावल), गेहूँ, तिल, दही, शहद, देशी घी, तुलसी की मंजरी, दूर्वा आदि अवश्य चढ़ाना चाहिए, भगवान भोलेनाथ को कभी भी हल्दी, रोली, तुलसी के पत्ते, केतकी का फूल, नारियल का जल ना चढ़ाए तथा शंख से अभिषेक भी नहीं करना चाहिए. कावड़ जलाभिषेक के संबंध में धर्मग्रंथो व श्रुतियों के अनुसार कई कहानी है समुद्रमंथन के बाद निकले हलाहल विष को सृष्टि रक्षाहेतु भगवान भोलेनाथ ने पी लिया था विष की गर्मी को शांत करने के लिए देवताओं ने जलाभिषेक किया एक अन्य कथा अनुसार हत्या के पाप से निवृति के लिए भगवान परशुराम जी द्वारा बागपत स्थित पूरा महादेव का जलाभिषेक किया गया, भगवान श्री राम ने भी कावड़ जलाभिषेक किया था तथा रावण द्वारा भी जलाभिषेक का वर्णन मिलता है बारह ज्योतिर्लिंग में इसकी विशेष महत्ता है इस दिन किसी भी शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होता है
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























