हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला सर्विस रोड पर हुए जलभराव की वजह से काँवड़ियों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अक्सर जल भराव की तस्वीर बनी रहती है जिसकी वजह से लोगों का निकालना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकला। आलम यह है कि शिव भक्तों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
वैसे तो कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह कैंप लगाए गए हैं। शासन ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं लेकिन शिव भक्त मजबूरन गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर है। जगह-जगह जल भराव की तस्वीर सामने आई है जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बाबूगढ़ क्षेत्र में जल भराव होने की वजह से शिव भक्तों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























