
थाना समाधान दिवस में पहुंचे लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद हापुड़ के सभी थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन किया। लेखपालों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से कार्य करते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
जनपद के धौलाना, कपूरपुर, पिलखुवा, हाफिजपुर, हापुड़ नगर, हापुड़ देहात, बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भावली और बहादुरगढ़ सहित सभी थानों में लेखपालों ने आंदोलन के तहत काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान चंचल, अजना, टिंकराम, अनुज कुमार, अतुल त्यागी, अनवर हसन, ओम प्रकाश, अरुण कुमार, गजेंद्र सिंह और गौरव कुमार सहित विभिन्न तहसीलों के लेखपालों ने सहभागिता की।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन का उद्देश्य लेखपाल संवर्ग की लंबित समस्याओं एवं न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए शासन का ध्यान आकर्षित करना है।
संघ ने जनपद के सभी लेखपालों के सक्रिय सहयोग एवं एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि मांगों का समाधान होने तक निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार आंदोलन जारी रखा जाएगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















