दो पक्षों में चले लात-घूंसे, चार हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बडौदा सिहानी में दो पक्षों के बीच रविवार की देर शाम जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की है।
हाफिजपुर के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात गांव बडौदा सिहानी में मोनस उर्फ मोनिश और अनस पक्ष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसके बाद मामला बढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को काबू में किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लाठी-डंडों और लात-घुसों से एक दूसरे को पीटा गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार को हिरासत में लिया और शांति भंग में कार्रवाई कर दी।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093

























