
514 सीसीटीवी कैमरों से कांवड़ मार्गों पर रखी जाएगी निगाह: एसपी
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़: आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने व्यापक रोड मैप तैयार किया है। यात्रा के दौरान भारी वाहनों का रूट डायवर्ज़न गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से कराया जाएगा ताकि कांवड़ मार्ग पर यातायात सुचारु बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले के होटल, ढाबों, चिकन पॉइंट, शिविर कैंप और मदरसों को चिन्हित कर लिया है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
हापुड़ पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस लगातार निगरानी और गश्त करती रहेगी । एसपी ने कहा कि 158 आईपी कैमरे लगाए गए हैं। वही कुल 514 सीसीटीवी कैमरे हैं जिनसे निगरानी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अस्थाई चौकी और अस्थाई पिकेट भी बनाई जाएगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























