
कालू हत्याकांड: अधिक खून बहने की वजह से हुई थी बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में बुजुर्ग मनवीर उर्फ कालू की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अधिक खून बहाना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह गांव ततारपुर निवासी नरेंद्र सिंह के खेत में बुजुर्ग मनवीर उर्फ कालू का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अधिक खून बहाना बताया जा रहा है पुलिस मृतक के बेटे सुनील की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच जारी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























