श्री मंशा देवी मंदिर में कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्राचीन सिद्धपीठ श्री मंशा देवी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ होने से पहले रविवार की सुबह हजारों श्रृद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
रविवार की सुबह पीतवस्त्र धारण किए हजारों महिलाएं हापुड़ के श्री चंडी मंदिर परिसर में एकत्र हुई, जहां कलश पूजन विधि-विधान के साथ सम्पूर्ण हुआ। इसके बाद महिलाओं ने अपने-अपने सिर पर कलश धारण किए और बैंड-बाजों के साथ मंगलगीत गाते हुए हापुड़ के कबाड़ी बाजार, माता मौहल्ला, कोठी गेट हुए कथा स्थल श्री मंशा देवी मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने व्यास गद्दी के समक्ष कलश स्थापित कर दिए। कथा वाचक सन्त आचार्य राजीव कृष्ण भारद्वाज की अगुवाई में निकाली गई कलश यात्रा हापुड़ के जिस भी मार्ग से गुजरी श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्री मंशा देवी मंदिर समिति हापुड़ की ओर से सर्व श्री शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेन्द्र कंसल, अनुज मित्तल, खैलेन्द्र सैनी, कालीचरन सैनी, राकेश माहेश्वरी, लाला राज किशोर व सुरेश चन्द गुप्ता आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
समिति ने एक प्रेस नोट में बताया कि श्रीमद् भागवत शनिवार 17 जनवरी 2026 तक होगी और 18 जनवरी को पूर्णाहुति व प्रसाद वितरित होगा।









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!