
हापुड़ के ज्वैलरी कारोबारियों ने खरीदी पांच अरब की प्रॉपर्टी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ज्वैलरी कारोबारियों के प्रॉपर्टी कारोबार में हाथ डालने से प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं और हापुड़ के बाजारों में प्रॉपर्टी के दाम 5-10 लाख रुपए तथा पाश कॉलोनियों में ₹दो लाख रुपए तक बोले जा रहे हैं।
विभिन्न सूत्रों से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार हापुड़ के ज्वैलरी कारोबारियों ने गति 2 वर्ष में करीब 5 अरब रुपए का प्रॉपर्टी में निवेश किया है जिनका पंजीकरण सर्किल रेट पर कराया गया है जबकि बाजार भाव कई गुना है। इस प्रकार सर्राफा कारोबारियों ने काली पूंजी को खपाकर सफेद किया है।
ज्वेलरी व्यापारियों ने हापुड़ के रेलवे रोड, चंडी रोड, फ्रीगंज रोड तथा सर्राफा बाजार व स्वर्ग आश्रम रोड पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान खरीदे। इसके अतिरिक्त पाश कॉलोनी श्रीनगर, पटेल नगर, नई शिवपुरी के मुख्य मार्ग पर आवासीय भवन खरीदें जिन्हें जमीदोज कर बंगले का रूप दिया गया है। ज्वैलर्स ने आवासों में लग्जरी लाइफ के संसाधन जुटाए हैं।
हापुड़ में सोने का थोक कारोबार करने वाले ज्वेलर्स का नाम लोगों की जुबान पर चर्चा में है जिसने हापुड़ के दो धार्मिक स्थान को करीब 25 लाख रुपए दिए हैं। नगर के उपभोक्ता संघ ने इस सिलसिले में एक फहरिस्त उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय को भेज कर जांच की मांग की और कर चोरी में लिप्त कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























