हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के अनेक छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2022-23 की जे.ई.ई. मेंस (JEE MEAINS) परीक्षा को बढ़िया अंकों से उत्तीर्ण कर विद्यालय के साथ-साथ जनपद हापुड़ का नाम भी रोशन किया है। प्रत्येक वर्ष विद्यालय से जुड़े अनेक छात्र जे.ई.ई. मेन्स, जे.ई.ई एडवांस एन.डी.ए., नीट जैसी अन्य दूसरी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं ने जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम हैं: दिव्यांश गोयल, सभ्य गोयल, क्षितिज त्यागी, सत्यार्थ श्रीवास्तव, कार्तिक गर्ग, प्रियांशु, स्नेहा पाँडे, आन्या सिंहल, आकाश शर्मा, प्रियांशु गुप्ता, लक्ष्य अग्रवाल, माही सिंहल, आर्यन, कुणाल निगम तथा ऋषभ कुमार शामिल हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु कपूर ने छात्र-छात्राओं को उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद व अन्य एक्टीविटी में नाम रोशन कर रहे हैं जिससे महज विद्यालय का ही नहीं बल्कि जनपद का नाम भी रोशन हो रहा है।


50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























