👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 35 से सभासद के पद पर निर्दलीय मैदान में उतरे उदय कंसल के चुनाव कार्यालय का रविवार को फीता काटकर उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर आए लोगों ने उदय कंसल को जीत का आशीर्वाद दिया। सभासद प्रत्याशी उदय कंसल “सेवा ही संकल्प है” विचार के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं जिनकी प्राथमिकता लोगों की सेवा करना है।
उदय कंसल का चुनाव चिन्ह त्रिशूल है जो पिछले 22 वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर आए व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि सभासद ऐसा चाहिए जो क्षेत्र का विकास करें।
आपको बता दें कि हापुड़ की मजिस्ट्रेट कॉलोनी में स्थित टंकी के सामने उदय कंसल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ जहां से चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति बुनी जाएगी।






















