
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने गांव अब्दुल्लापुर निवासी 35 वर्षीय जसवीर सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य हत्यारोपी सुनील पुत्र डालचंद निवासी गांव अब्दुल्लापुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम सौगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते से दबोचा है जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सुनील को जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि रविवार की सुबह जसवीर का शव पड़ोस के गांव कल्याणपुर में आम के बाग में मिला था। उसके गले और सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने जसवीर को पीट-पीट कर हत्या करने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले थे। गले और चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और मौके से शव के पास से शराब के कुछ पैकेट, गिलास, इनो और एक बाइक भी बरामद की थी। पुलिस ने जसवीर के पिता की तहरीर पर गांव के ही सुनील, पूरन, सचिन और गजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जिनमें से पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























