👁 0 views Views
जसजीत कौर को बनाया गया अपर आयुक्त मेरठ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ प्रदेश शासन ने कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। विशेष सचिव कृषि व यूपी एग्रो के एमडी रवि रंजन को विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी. के साथ यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी की जिम्मेदारी दी है। कन्नौज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन मीणा को सहारनपुर का सीडीओ, बाराबंकी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित राजेश महाजन को लखीमपुर खीरी का सीडीओ, लखीमपुर खीरी के सीडीओ अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, प्रतीक्षारत जसजीत कौर को अपर आयुक्त मेरठ बनाया है।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158






















