
सरकारी अस्पतालों में खोले जाएंगे जन औषधि केन्द्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले जाएंगे। तीन अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं जबकि शेष 6 अस्पतालों में जल्दी ही जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया जारी है।
जनपद के सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून माह में ही जिला अस्पताल, सीएचसी हापुड़ और सीएचसी सिखैड़ा सिंभावली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र चालू किए गए हैं।
इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, धौलाना, सपनावत, गोहरा आलमगीरपुर के छह सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं। इनमें जल्द जन औषधि केंद्र सभी छह शेष अस्पतालों में जन औषधि केंद्र चालू हो जाएंगे। खोलने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। उम्मीद है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























