
जैन धर्म समाज में अहिंसा व दया का संदेश दे रहा है-मुनेश प्रताप सिंह
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):हापुड केशहर कोतवाल मुनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंच कर जिनालय में दर्शन किये तथा पर्युषण दशलक्षण महापर्व मे आयोजित हो रहे धार्मिक कार्यक्रमो को देखा और कहा कि जैन समाज समाज मे अहिंसा, दया का सन्देश दे रहा है तथा आत्म कल्याण तथा विश्व कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन,राजेश जैन, तुषार जैन, सुरेश चन्द जैन उनका स्वागत किया तथा प्रतीक चिह्न भेट किया। आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट, मनोज जैन,राजीव जैन, नितिन जैन, विकास जैन, रेणुका जैन, भावना जैन, बबीता जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित हुए।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867



























