जैन अनुयायियों ने अंतिम दिन की पूजा अर्चना
हापुड, सुरेश जैन (ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे दस दिवसीय दशलक्षण पर्युषण पर्व के अन्तिम दिन धर्म के लक्षण उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर प्रवचन करते हुए जैन विद्धान प्रवीण जैन शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मचर्य धर्म का पालन हमे करना चाहिए, सभी नारी जाति के प्रति माता बहन का आदर का भाव रखना चाहिए। प्रातःकाल अभिषेक पूजन शान्तिधारा की गई। आचार्य विधासागर पाठशाला के बच्चो ने रेणुका जैन के निर्देशन मे धर्म के संस्कार नाटिका के माध्यम से सन्देश दिया कि अपने बच्चो को नित्य देवदर्शन, मन्दिर पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रमो के प्रति रूचि जागृत करे। सुधीर जैन, अनिल कुमार जैन, अशोक जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, राजीव जैन, पुलकित जैन, तुषार जैन, राजेश जैन, रेखा जैन, बबीता जैन, प्रभा जैन, मनोज जैन, विकास जैन, शुभम जैन आदि उपस्थित हुए।





























