णमोकार मंत्र लिखने पर जैन अनुयायियों का सम्मान
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड द्वारा आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर गत दो माह से नियमित णमोकार मंत्र का लेखन पुस्तिकाओं में कर रहे 112 जैन भक्तों को डायरी पैन देकर जैन मासिक मिलन समारोह में सम्मानित किया गया। तथा कहा गया कि इस डायरी मे 11 जैन भजन लिखने तथा एक भजन को सुनाने वालो को आगामी जैन मिलन मे सम्मानित किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने की तथा संचालन जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन तथा अध्यक्ष पंकज जैन ने संयुक्त रूप से किया।समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने कहा कि जैन धर्म मे प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर स्वामी तक 24 तीर्थकर हुए है जिन्होंने घोर तप कर स्वंय को पवित्र बनाकर जन जन को भाईचारे, अहिंसा, पवित्रता से कार्य करने का सन्देश दिया। विशिष्ट अतिथि रेलवे-स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने कहा कि धार्मिक मंत्र लेखन से मनुष्य का आत्मबल तथा मनोबल बढ़ता है तथा उसकी शारीरिक व मानसिक परेशानी दूर होकर मन शांत व पवित्र बनता है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, महामंत्री सुशील जैन, महिला जैन समाज की अध्यक्षा रेणुका जैन, कोषाध्यक्ष रेखा जैन, सेवानिवृत्त सहायक पोस्ट मास्टर डाoरेखा जैन, महिला जैन मिलन सुमति की मंत्री रीमा जैन, निति जैन, पक्षी औषधालय के महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष अर्चित जैन, अंकेक्षक डाoअनिल जैन, संरक्षक सुधीर जैन, प्रमोद जैन ने मंत्र लेखन करने वालो को पैन, डायरी प्रदान किए, डायरी का सौजन्य करने वाले जैन समाज के संरक्षक प्रमोद जैन तथा मंत्र लेखन पुस्तिकाओ का सौजन्य करने वाले जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन को पटका ओढाकर सम्मानित किया गया। भुवन जैन, नीतू जैन, विकास जैन, सरोज जैन, पायल जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, तुषार जैन सहित जैन समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















