हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य रुकवा दिया और ठेकेदार पर भुगतान न करने का आरोप लगाया। किसानों ने रविवार की रात काम को रुकवा दिया और डंपरों और ट्रैक्टरों को खड़ा करवा दिया जिस कारण काम प्रभावित हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले भी किसान गंगा एक्सप्रेसवे का काम रुकवा चुके हैं जिनका कहना है कि ठेकेदार समय पर भुगतान नहीं करता।
गांव पसवाड़ा के किसानों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव पसवाड़ा के खेतों से ठेकेदार मिट्टी ले जा रहा है। करीब दो दर्जन किसानों का भुगतान रुका हुआ है। आरोप है कि मिट्टी निकालने के बाद खेतों को इक्सार भी नहीं किया जा रहा। ऐसे में रविवार की रात एक बार फिर किसान एकत्र हुए और उन्होंने ठेकेदार पर 30 लाख रुपए के बकाए का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य के लिए उठाई जाने वाली मिट्टी को रुकवा दिया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















