घर से युवती का अपहरण करने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना नगर कोतवाली निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद निवासी एक युवक उसकी चचेरी बहन का अपने साथियों संग अपहरण कर ले गया जिसने घर में रखी एक लाख रुपए की नकदी और मोबाइल भी चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सर्विलांस के माध्यम से तलाश की जा रही है।
हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी युवक ने आरोप लगाया कि उसकी चचेरी बहन की मुलाकात कुछ समय पहले मुरादाबाद की ऊंची वाली गली गांव बांग्ला निवासी सुमित कश्यप से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और परेशान करने लगा। इसके बाद वह 18 अक्टूबर को हापुड़ पहुंचा और अपने दो दोस्तों की सहायता से घर में घुसकर चचेरी बहन का अपहरण कर अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी घर में रखा एक मोबाइल फोन और एक लाख रुपए भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















