जैन समाज ने जैन मुनिराज विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि दी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हापुड मे सोमवार को मुनिराज आचार्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि यह है कि उनकी शिक्षाओं को जीवन मे अपनाकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करे, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा की आचार्य जी का जीवन तप,त्याग का जीता जागता उदाहरण है, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की रचना ‘ मूकमाटी ‘ अनूठा ग्रन्थ है जो मनुष्य को युगो- युगो तक प्रेरणा देता रहेगा, उन्होंने गौसेवा के अनेक कार्य किये,महिला जैन समाज की अध्यक्षा रेणुका जैन ने कहा कि आचार्य जी का जीवन तथा उनकी दिनचर्या जैन तीर्थकरों के समान थी। संरक्षक सुधीर जैन तथा इंजीनियर सतीश कुमार जैन, विकास जैन, तुषार जैन,डाoअनिल जैन ने भी उनके जीवन के प्रेरणादायक प्रसंग बताये। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, अनिल जैन (क्राकरी वाले)राजीव जैन, अर्चित जैन, प्रमोद जैन,सुशील जैन सहित उपस्थित भक्तों ने श्रद्धांपूर्वक उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। सभा में सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप किया गया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























