
ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर पुलिस की नजर से बचना अब मुश्किल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह की सक्रियता से जनपद हापुड के अन्य पुलिस वाले भी सक्रिय है और जनपद भर में पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया हुआ है कि ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वाला अब पुलिस की नजर से बच नही सकता।
पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत हापुड़ पुलिस शनिवार को कुल 798 वाहन चैक किए,जिसमें से एमवी एक्ट के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 159 वाहनों का चालान (2,31,500/-रूपये शमन शुल्क) एवं 02 वाहन सीज की कार्यवाही अमल मे लायी गयी।पुलिस का यह अभियान गत एक सप्ताह से जारी है और आगे भी जारी रहेगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























