हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में इरशाद की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मनीष, दीपक और योगेश है। मनीष इरशाद की हत्या का मुख्य आरोपी है जो कि सेना में है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दशहरा पर्व पर देर शाम इरशाद रामलीला देखकर आ रहा था। वही मनीष मिठाई की दुकान पर अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसी दौरान इरशाद की बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई इसके बाद गाली गलौज शुरू हो गया।
मनीष और दीपक ने गुस्से में अपना होश खो दिया। इसी बीच उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद इरशाद के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार था पर मनीष, दीपक, योगेश, गगन, छोटू और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मनीष, दीपक और योगेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आपको बता दें कि मनीष मुख्य आरोपी है जो सेना में जवान है।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






















